सलमान खान ने स्टारडम पर की शानदार बात - जो है, फैन्स हैं, उसके आगे कुछ नहीं
सलमान खान ने इस साल अपनी स्टारडम को तार पर रखकर रेस 3 जैसी फ्लॉप फिल्म दी। अब सलमान खान ने अपनी स्टारडम पर बात करते हुए कहा कि किसी भी स्टार की स्टारडम से ज़्यादा मायने रखता है दर्शकों का प्यार। जब तक किसी भी स्टार के पास दर्शकों का प्यार है, वही बहुत है।
सलमान खान ने अपनी बात करते हुए बताया कि, "मैं बहुत खुश हूं कि दर्शकों ने मुझे इतना प्यार दिया है। स्टारडम का असर पड़ता है लेकिन मेरे लिए ज़्यादा ज़रूरी है मेरे फैन्स का प्यार। जो सम्मान वो मुझे देते हैं और जो भरोसा वो मुझ पर दिखाते हैं वो मेरे लिए सबसे ऊपर है।

पहले भी सलमान खान ने अपने स्टारडम पर बात करते हुए कहा है कि मैं स्टार होने पर ज़्यादा भरोसा नहीं करता और हमेशा उस पल को जीता हूं। जो जब जैसा हो रहा है, सही ही हो रहा होता है। सलमान ने माना कि स्टारडम पर ज़्यादा भरोसा करने लायक भी नहीं है।
सलमान ने बताया कि ये जो मेरा स्टारडम है इसके पीछे 100 से ऊपर लोगों की मेहनत है। उन्होंने अपना काम अच्छे से किया तो मैं टिक जाता हूं और अगर उन्होंने काम में ढील दी तो मैं बिक जाता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











