मैने फटाक से फोन उठाया और कहा लो मैं फिल्म कर रहा हूं - सलमान खान
सलमान खान ने हाल ही में सारेगामापा के सेट पर काफी बातें कीं और इनमें उनके पुराने दिनों और पुरानी फिल्मों की बातें भी शामिल थीं।
सलमान खान ने हाल ही में ट्यूबलाइट प्रमोशन के दौरान यादों का पिटारा खोला है। और इसके पीछे कारण था ये कि सलमान खान बच्चों के बीच में थे और बच्चों के बीच में वो सबसे ज़्यादा कंफर्टेबल होते हैं।
सारेगामापा के सेट पर सलमान खान ने बताया कि तेरे नाम वो साइन ही नहीं करने वाले थे। क्योंकि प्रोड्यूसर को गंजा एक्टर चाहिए था और सलमान डर गए कि एक बार बाल गए तो पता नहीं दोबारा आएं या ना आएं।

उस दौरान सलमान खान शिल्पा शेट्टी के साथ शादी करके फंस गया यार की शूटिंग कर रहे थे। एक दिन शूट किसी मंदिर में होना था। पता नहीं सलमान के दिमाग में क्या आया कि उन्होंने शूट पूरा होते ही बाल काटे और तेरे नाम के प्रोड्यूसर को फोन किया।
[...तो सलमान और शाहरूख की #Stardom में ये है सबसे बड़ा अंतर"]
सलमान ने कहा कि तुझे गंजा एक्टर चाहिए था ना? ले मैंने बाल निकाल दिए। शूटिग शूरू कर। और बस फिर क्या सलमान खान तेरे नाम के लिए फाइनल हो गए।
वैसे अनुराग कश्यप के पास तेरे नाम के लिए इससे भी ज़्यादा दिलचस्प कहानी है क्योंकि अनुराग ने सलमान खान को अपने छाती के बाल निकालने को कह डाला था।


Click it and Unblock the Notifications











