जब तक मैं अपनी बात खत्म करता, शाहरूख ने REACTION दे दिया - सलमान खान
सलमान खान और शाहरूख खान का इतिहास है। काफी लंबा इतिहास। दोस्ती से दुश्मनी तक, दुश्मनी से वापस दोस्ती तक और दोस्ती से वापस भाईगिरी तक। और इस इतिहास को जितनी बार पढ़ा जाए, मज़ा आ ही जाता है।
तभी तो जब सलमान और शाहरूख के एक साथ आने की खबर आई तो जश्न मनने लगा। ट्यूबलाइट में दोनों 10 साल बाद साथ नज़र आएंगे। और ये साथ आना कैसे हुए, इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है।

सलमान ने बताया कि जब कबीर ने मुझसे कहा कि कैमियो के लिए शाहरूख को लेना है, मैने शाहरूख को फोन लगाया और उसे बोला कि एक रोल है। मेरी बात पूरी भी नही हुई और उसने कहा कि ठीक है, मैं कर लूंगा।
[#AlsoRead: 2100 करोड़ में शाहरूख खान का नाजायज़ करियर]
गौरतलब है कि अब तक ट्यूबलाइट के ट्रेलर में शाहरूख खान की केवल एक झलक मिली है। इस बात को लेकर सलमान खान और कबीर खान में काफी बहस भी हो चुकी है।
सलमान खान चाहते थे कि ट्रेलर में शाहरूख खान दिखे और कबीर खान चाहते थे कि लोगों को पहले ही पता है कि फिल्म में शाहरूख है। वो इस बात का इंतज़ार फिल्म तक करें तो ही बेहतर है।
वैसे शाहरुख खान कई फिल्मों में अपने कैमियो का जादू चला चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications