मुझे पता चला कि पहले ये प्रोजेक्ट शाहरूख कर रहा था, THANK GOD मुझे मिल गया - सलमान खान
Recommended Video

सलमान खान ने बिग बॉस 12 के लॉन्च के दौरान मीडिया को भरपूर मसाला दिया जो कि मीडिया को चाहिए था। और सलमान खान अगर कुछ मज़ेदार बात कर रहे हैं और शाहरूख खान का ज़िक्र ना हो, ऐसा होता नहीं है। तो सलमान से शाहरूख के बारे में पूछा गया तो सलमान ने बताया कि मुझे पता चला कि मैं बिग बॉस होस्ट के तौर पर पहली चॉइस नहीं था।
सलमान ने कहा - मुझसे पहले बिग बॉस सीज़न को होस्ट करने का ऑफर शाहरूख खान को गया था। लेकिन उनके कंधे में चोट थी और उनकी सर्जरी होनी थी, इसलिए ये ऑफर उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। और मुझे मिल गया। मैं इसके लिए बड़ा शुक्रगुज़ार हूं।

खैर, सलमान बिग बॉस को चौथे सीज़न से होस्ट कर रहे हैं। इससे पहले बिग बॉस को शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन और अरशद वारसी होस्ट कर चुके हैं। एक सीज़न सलमान खान के साथ संजय दत्त ने भी होस्ट किया है।
अच्छी बात ये है कि शाहरूख ने इसे रिजेक्ट कर दिया। क्योंकि अगर इतिहास देखें तो शाहरूख का टीवी करियर, होस्ट के तौर पर कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति का भी एक सीज़न होस्ट किया है।
वैसे आपको दिखाते शाहरूख खान के रिजेक्ट किए हुए ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications











