सेक्स सीन करके या कपड़े उतार कर फिल्में हिट नहीं होती हैं - सलमान खान

सलमान खान आजकल अपनी आने वाली फिल्म लवयात्री का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म से सलमान खान अपने दामाद यानि कि अर्पिता के पति आयुष शर्मा को एक नई मॉडल वरीना हुसैन के साथ लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान ने फिल्मों के बोल्ड सीन पर बात करते हुए कहा कि कपड़े उतार कर या सेक्स सीन के साथ फिल्में नहीं चलाई जा सकतीं।

सलमान ने आगे कहा कि मैं ये नहीं कह रहा कि ये सारी चीज़ें फिल्म को मदद नहीं करती लेकिन फिल्म में इनकी ज़रूरत नहीं होती है और ये ज़्यादा समय तक टिक भी नहीं सकते हैं। सलमान ने कहा कि मुझे याद है कि मेरी पहली फिल्म में सूरज ने मुझे भाग्यश्री को बाम लगाने को कहा था। मैंने वो सीन आंख बंद करके किया था।

salman-khan-opens-up-on-sex-scenes-films-while-promoting-loveyatri

एक और वाकया याद करते हुए सलमान बताते हैं कि हम सब लोग वीसीआर पर बैठकर फिल्म देखते थे। अंग्रेज़ी फिल्म होती थी और पूरा परिवार साथ बैठा होता था। अगर कोई सेक्स सीन आ गया तो बस सब शर्मिंदा हो जाते थे। सलमान आगे बताते हैं कि ऐसी फिल्मों में किसिंग सीन के दौरान पूरा परिवार इधर उधर देखकर कुछ भी बात करने लगता था लेकिन सबको पता होता था कि वो इतना अजीब बर्ताव क्यों कर रहे हैं।

उनसे पूछा गया कि जब सब ऑन स्क्रीन किस कर रहे हैं तो वो क्यों नहीं। क्या उन्हें शर्म आती है। इस पर सलमान ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। सलमान खान ने जवाब में कहा कि SHY होने की बात नहीं है बस मुझे इसकी ज़रूरत नहीं महसूस होती है। जब सारा रोमांस बिना किस के ही इतनी अच्छी तरह दिखाया जा रहा है तो किस की क्या ज़रूरत है।
[ये रहा बॉलीवुड का सबसे लंबा किस]

वैसेे केवल सलमान खान ही हैं जिन्होंने अब तक किस ना करने का रिकॉर्ड कायम रखा है। आपको दिखा देते हैं बाकी एक्टर्स की पहली ऑन स्क्रीन किस -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X