सलीम खान के बारे में सलमान खान ने शेयर किया बेहद प्यारा पोस्ट
सलमान खान फादर्स डे पर अपने पिता सलीम खान के बारे में खुलकर बात करते हुए दिखाई दिए। सलीम खान की तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खान ने अपने पिता के बारे बेहद इमोशनल बातें लिखीं। एक इंटरव्यू में भी सलमान खान ने सलीम खान के बारे में बातें करते हुए बताया कि वो इस उम्र में भी अपने बच्चों के साथ उनके स्तर पर आकर बातें करती हैं।
हाल ही में भारत के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने बताया था कि फिल्म में 70 साल के आदमी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने सलीम खान से ही प्रेरणा ली थी। सलीम खान आज भी उतने ही फिट है और अपना पूरा ख्याल रखते हैं।

सलमान ने ये भी बताया कि कैसे इस उम्र में भी सलीम खान घर के बच्चों तक की परेशानियां बांट लेते हैं और हर इंसान से उसकी उम्र के स्तर पर जाकर बात कर लेते हैं। फादर्स डे के मौके पर सलमान खान ने अपने दोनों भाईयों के साथ सलीम खान की ये तस्वीर शेयर की थी।
सलमान खान की जिंदगी में एक सलीम खान ही हैं जिन्हें वो कभी ना नहीं बोल सकते हैं और आज भी गलती करने पर अपने पापा से डरते हैं और उनसे छिपकर अपने कमरे में जाने की कोशिश करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications