#ClearHai: अगर अच्छी नहीं लगी तो मैं उसकी फिल्म में भी काम नहीं करूंगा! - सलमान
सलमान खान आजकल अपने करियर को लेकर बहुत चौकन्ने हैं और फिलहाल वो इस पर कोई दाग नहीं लगने देना चाहते हैं। इसलिए सलमान ने साफ किया कि वो कैसी फिल्में करेंगे।
सलमान खान आजकल अपने करियर को कुछ ज़्यादा ही सीरियसली लेने लगे हैं. दोस्ती, रिश्तेदारी सब ताक पर रख कर सलमान खान सिर्फ अच्छा काम करने पर फोकस कर रहे हैं। उनकी कबीर खान के साथ ट्यूनिंग ज़बर्दस्त है।
सलमान खान ने कबीर खान के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं कॉमर्शियल सिनेमा करता हूं। मसाला फिल्में। और कबीर डॉक्यूमेंट्री डायरेक्टर है। यानि कि सीरियस फिल्में। इसलिए हमारी जोड़ी हमेशा बेहतरीन काम लेकर आ पाती है।

हालांकि सलमान खान का कहना है कि कबीर की कहानियां उन्हें बेहद पसंद है और केवल इसलिए उन्होंने एक था टाईगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी फिल्में की हैं।
लेकिन सलमान खान ने साफ किया कि अगर कबीर की कोई कहानी उन्हें पसंद नहीं आई, या उन्हें लगा कि फिल्म अच्छी नहीं बन पाएगी तो कुछ भी हो जाए वो कबीर खान के साथ भी काम नहीं करेंगे।
[मैं जानता हूं कि ट्यूबलाइट बाहुबली 2 BOX OFFICE को बड़ा झटका देगी!]
वैसे ये वही सलमान खान हैं जिन्होंने अजीब फिल्मों का पिटारा खोल कर रखा है और ये सारी फिल्में उन्होंने दोस्ती - रिश्तेदारी के नाम पर ही की थी। हाल ही में सलमान ने माना कि उन्होंने 28 साल में इससे बड़ी बेवकूफी नहीं की।
सलमान खान के साथ काम करना और उनकी स्टारडम को हैंडल कर लेना आसान बात नहीं है और बहुत ही कम लोग हैं जो सलमान खान का एटीट्यूड और स्टारडम बिना अपने काम को खराब किए बिना हैंडल कर पाते हैं।
जानिए कबीर खान ने भी सलमान के बारे में क्या क्या खुलासे किए -


Click it and Unblock the Notifications