अपनी शादी की बात पर सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब..

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान 50 साल की उम्र में भी देश के मोस्ट एलिजिबल बैचेलर हैं। लिहाजा, शादी से जुड़े सवाल हमेशा उनका पीछा करते रहते हैं। वे कब, किससे और क्यों शादी करेंगे..एक अहम सवाल है, जो हर बॉलीवुड प्रेमी के दिमाग में चलता रहता है। लिहाजा, सलमान को हमेशा इन सवालों से जूझना पड़ता है।

salman khan

कई बार सलमान शादी के सवालों पर बस मुस्कुरा कर रह जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जी हां, एक मैगजीन इंटरव्यू के दौरान जब सलमान से शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो दबंग खान ने हंसते हुए कहा कि, 'अभी तक शादी का कोई इरादा नहीं है..वैसे भी लोग शादी करवा कर क्यों मेरी जिंदगी बर्बाद करना चाहते हैं।'

आश्चर्य की बात है कि सलमान शादी से तो भागते हैं, लेकिन उनकी लव- लाइफ हमेशा सूर्खियों में रही है। संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के संग सलमान के अफेयर की खबरों ने खूब हेडलाइन बनाई थी।

OMg! सलमान की इस स्माइल पर हो जाएंगे फिदा..

बहरहाल, सलमान ने कहा कि शादी के सवाल पर चार सालों के बाद भी मेरा यही जवाब होगा, जो आज है। उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली को भी कोई जल्दी नहीं है और कोई उन्हें इस टॉपिक को लेकर फोर्स नहीं करता।

सलमान ने कहा कि, वे एक पारिवारिक इंसान हैं और अपने परिवार, दोस्तों के साथ बहुत खुश हैं। बहलहाल, हम भी चाहते हैं कि सलमान हमेशा यूं ही खुश रहें, शादी या बगैर शादी..

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X