मैं जानता हूं कि 52 साल की उम्र में ये फिल्म करना बेवकूफी है - सलमान खान
सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्मों पर खुलकर बात की और इसी के साथ उन्होंने बताया कि कौन सी फिल्म करना आसान था और कौन सी मुश्किल!
सलमान ने अपने 28 साल का करियर पूरा कर लिया है और इन 28 सालों में उन्होंने कुछ बहुत शानदार काम किया तो कुछ फिल्में किसी को दिखाने लायक नहीं है। अब सलमान खान ने अपनी फिल्मों के चयन के बारे में बात की।
सलमान खान का कहना है कि इधर उनकी फिल्मों का फ्लेवर बदल चुका है। ऐसे में उन्हें लग रहा है कि टाईगर ज़िंदा है करके गलती कर दी। उनकी मानें तो वो ये सोचकर झेंप जाते हैं कि 52 साल की उम्र में ये फिल्म क्यों कर रहा हूं।

सलमान ने बताया कि फिल्म में वही बिल्डिंग चढ़ना - उछलना कूदना शामिल है और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि 52 साल की उम्र में वो ये बेवकूफी क्यों कर रहे हैं। बजरंगी में उन्हें कुछ करना नहीं पड़ा। उनका कहना है कि फिल्म अपने आप चल रही थी।
[#Review: सलमान के ट्यूबलाइट ट्रेलर की 5 अच्छी और 5 बुरी बातें!]
वहीं सलमान ने माना कि ट्यूबलाइट में भी इमोशनल मेहनत थी। वहीं सुलतान में मेहनत तो थी लेकिन कहानी और उम्र के हिसाब से जंच रही थी। ऐसे में टाईगर ज़िंदा ही ऐसी फिल्म है जो करके वो हंस रहे हैं।
वहीं अपनी डांस फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि हर डांस फिल्म एबीसीडी नहीं हो जाती है। वो फिल्म डिज़्नी की थी, ये मैं बना रहा हूं।
वैसे 28 साल के करियर में सलमान ने कुल 5 बार इमोशनल किया है -


Click it and Unblock the Notifications