..................... दोस्ती पर बोले सलमान खान- मुझे दोस्त बनाने में वक्त लगता है | Salman Khan opens up on friendship, said, he takes a lot of time in becoming friends - Hindi Filmibeat

अपने रिश्तों पर बोले सलमान खान- 'जो मेरे खास दोस्त हैं, उनके साथ उनकी दोस्ती 20-30 साल पुरानी है'

हाल ही में एक चैनल से इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपनी दोस्ती और रिश्तों पर बातें कीं। एक्टर ने कहा कि, मुझे दोस्त बनाने में वक्त लगता है इसीलिए मेरे जो भी दोस्त हैं, सभी से मेरी दोस्ती 20-30 साल पुरानी है और उनके साथ बहुत ही मजबूत रिश्ता शेयर करता हूं। बता दें, इंडस्ट्री में सलमान खान के काफी कम लेकिन तगड़े दोस्त हैं।

सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री ने तीन दशक से ज्यादा का वक्त गुजारा है। एक्टर ने हाल ही में अपनी नाकाम दोस्ती और गुस्सा होने की आदतों पर बात की है।

Salman Khan

सलमान खान ने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में उनके कुछ नए दोस्त भी बने हैं लेकिन वो उतने करीबी नहीं हैं जितने उनके पुराने दोस्त हैं। जब आप एक दूसरे को जानने लगते हैं तो सब बहुत कूल लगता है, लेकिन फिर आपको एक-दूसरे की खामियां पता चलती हैं। कई बार आप रिश्तों में किसी की कमजोरी से ओके हैं तो आप उनके साथ भी रिश्ता निभा लेते हैं लेकिन अगर आप उनकी कमियों के साथ ओके नहीं हैं तो आपकी दोस्ती उतनी मजबूत नहीं हो सकती। ऐसे में आपको वो रिलेशनशिप की जरूरत नहीं है।

सलमान खान ने कहा, जब कोई मेरी नज़रों से दूर होता है तो वो दिमाग से भी दूर हो जाता है। उन्होंने कहा, "मेरे अंदर गुस्सा है जो कि जरुरी है. गुस्सा बुरा नहीं होता और अगर आपको कोई स्टेंड लेना है तो आपके अंदर गुस्सा होना चाहिए।"

साथ ही उन्होंने कहा, "कई बार हम छोटी-छोटी बातों पर अपसेट हो जाते हैं जैसे कि कोई लेट हो गया, शूटिंग समय पर स्टार्ट नहीं हुई। वो सही नहीं है। मैं आसपास मौजूद लोगों से अक्सर कहता हूं कि अपने आसपास देखो, हम कितने खुशनसीब हैं। हमारे पास जो है, हमें उसके लिए हमेशा आभारी होना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X