''सलमान खान या कैटरीना कैफ की वजह से हिट नहीं हुई टाईगर जिंदा है....''
Recommended Video

क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ हुई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा हैं' बॉक्स ऑफिस पर धमाके कर रही है। फिल्म ने 12 दिनों में ही कई रिकार्ड्स तोड़ दिये हैं। जाहिर है फिल्म की टीम इस सफलता से बेहद खुश है। सलमान खान ने भी फिल्म की बेजोड़ सफलता पर बयान दिया है।
'300 करोड़ क्लब' के KING बने सलमान खान.. कोई नहीं है टक्कर में!
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि यह सफलता मेरी या कैटरीना की वजह से नहीं है। यह फैंस की वजह है, जिन्होंने फिल्म को इतना पसंद किया। फिल्म के रिस्पॉस देखकर हम बेहद खुश हैं।

सलमान खान ने कहा, अली अब्बास ज़फर के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है और मैं उनके साथ और फ़िल्में करना चाहता हूं। फिल्म की कहानी ही फिल्म का सबसे मजबूत पहलू था.. ना ही सलमान- कैटरीना की जोड़ी। यदि फिल्म की कहानी कमज़ोर होती तो यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आती। हम ने टाईगर- जोया की लव स्टोरी को कहानी के बीच जिंदा रखने की कोशिश की है।
यहां जानें फिल्म टाईगर जिंदा है की 6 अच्छी बातें-


Click it and Unblock the Notifications