संजू Vs रेस बॉक्स ऑफिस: टॉप पर बने रहने के लिए FIGHT करनी पड़ती है - सलमान खान

सलमान खान की रेस 3 और संजू के बॉक्स ऑफिस पर सबकी नज़र टिकी हुई थी। और रणबीर कपूर आधिकारिक रूप से सलमान खान की रेस 3 को कच्चा चबा गए थे। लेकिन लगता है कि सलमान को पता था ऐसा होगा।

कम से कम उनके ताज़ा इंटरव्यू से तो कुछ ऐसा ही लगता है। दरअसल, रेस 3 के बाद सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बने रहने के लिए होने वाली फाइट पर बात की है।

salman-khan-opens-up-about-success-failure-his-recent-interview-with-a-magazine

सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने यहां रहकर सीखा है कि किसी भी चीज़ को हल्के में मत लेना। सबसे ऊपर बने रहने के लिए लड़ना पड़ता है। बुरी चीज़ें जो आपके साथ होती हैं, उनके साथ भी लड़ना पड़ता है।
[देखिए टॉप 10 सुपरफ्लॉप फिल्मों की लिस्ट, TOPPER सलमान खान]

एक्टर के तौर पर मैं ही नहीं हर कोई जिस एक चीज़ से लड़ता है वो है खुद की लाइफ से। हमारी ज़िंदगी में जो भी चल रहा हो हमें शूट पर पहुंचना है, परफेक्ट शॉट देना है। अगर टीवी शो कर रहे हैं तो दर्शकों को हंसाना है।

उस पर लोग बोलेंगे कि अरे इसको कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन हमारा काम है ये। हम अपनी पर्सनल लाइफ के लिए किसी और के पैसे का नुकसान नहीं कर सकते।
[सलमान खान की दबंग 3 के लिए फाइनल हुआ ये 150 करोड़ी सुपरस्टार]

जैसे कि जब अरबाज़ को आईपीएल बेटिंग के लिए गिरफ्तार किया गया, तब मैं रेस 3 का प्रमोशन कर रहा था। अब वहां लोगों को जो भी लग रहा हो लेकिन मुझ पर पैसे लगे हैं, मैं वो काम नहीं छोड़ सकता।

गौरतलब है कि पहले भी सलमान खान ने अपने स्ट्रगल और करियर के बारे में खुलकर बातें की हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X