#JustIn: कल रात सलमान खान ने फिर दिखाई अपनी 'भाईगिरी'
सलमान खान को पता है कि वो भाई हैं और इस बात का वो जितना फायदा उठा सकते हैं, उठा ही लेते हैं। ऐसा ही कल रात उन्होंने एक होटल में किया केवल एक पार्टी के लिए और पूरा होटल ऊपर नीचे हो गया।
सलमान खान और उनकी दादागिरी के किस्से बॉलीवुड में तो काफी मशहूर हैं। पर लोग उन्हें भाई समझकर बस जाने देते हैं। और अब दिक्कत ये है कि सलमान को पता है कि वो इस देश के भाई हैं। इसके, उसके, सबके। और वो इसका पूरा फायदा उठा ही लेते हैं।
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग खत्म हो चुकी है ये तो हमने आपको बता ही दिया है। तो ज़ाहिर सी बात है कि सलमान खान को भी पता ही होगा। सब काफी खुश हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि सलमान भी काफी खुश होंगे ही।

दिक्कत बस इतनी सी है कि सलमान खान को अपनी खुशी का अंदाज़ा शायद थोड़ी देर से होता है। तो इस खुशा की एहसास भी उन्हें अचानक रात में 10 बजे हुआ और फिर उन्होंने पार्टी करने का प्लान बना लिया, शहर के एक नामी होटल में।
["...और सलमान ने मुझसे कहा कि वो मुझे थप्पड़ मार देंगे"]
लेकिन जब सलमान को पता चला कि होटल का लाउंज बंद हो चुका है तो सलमान ने उसे वापस खुलवाया और फिर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक पार्टी की।
[...आधी रात कैटरीना के घर नशे में पहुंचे सलमान और किया तमाशा]
इस पार्टी में शामिल हुई टयूबलाइट की क्रू और कास्ट। पार्टी में मोहम्मद ज़ीशान अयूब, महेश मांजरेकर और फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान अपनी पत्नी मिनी माथुर के साथ मौजूद थे। पार्टी में यूलिया वंतूर भी मौजूद थीं और उन्होंने रात 4 बजे तक पार्टी की।
वैसे सलमान की भाईगिरी के कई किस्से हैं हमारे पास -


Click it and Unblock the Notifications