''मुझे उनसे टक्कर लेने के लिए दुगुना मेहनत करना पड़ता है..''- सलमान खान
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने यंग एक्टर्स से कंपिटिशन की बात पर कहा कि मैं अब दुगुना मेहनत करता हूं क्योंकि आजकल के यंग एक्टर्स अपने काम में पूरी तरह से बेस्ट हैं। अपने जूनियर एक्टर्स से कंपिटिशन करना और उनकी फैन फॉलोइंग को टक्कर देना हमारे लिए बहुत ही मुश्किल है। हमारे उम्र वाले एक्टर्स अब लापरवाह नहीं हो सकते।
शाहरुख, अक्षय कुमार और अब रोहित शेट्टी.. बैक टू बैक सुपरस्टार फाइनल!
वहीं, युवा एक्टर्स में सलमान ने अपना फेवरिट वरूण धवन को बताया। सलमान ने कहा, वह हमारे सामने ही बड़ा हुआ है। मैं उसमें कुछ अपनी, कुछ संजय दत्त और कुछ गोविंदा की छवि देखता हूं। वरूण बहुत ही टैलेंटेड एक्टर है।

सलमान खान ने कहा, जब हमने बॉलीवुड में काम शुरु किया था.. 1980s का वक्त था। मैंने अपने सीनियर को देखा.. और सोचा करता था कि क्या कभी हम उनके स्टारडम तक पहुंच पाएंगे.. दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन। उस वक्त वह असंभव लगता था। आज मुझे अपने जूनियर को देखकर भी वैसा ही लगता है। उनके साथ कंपिटिशन के लिए मुझे तगड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications