सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां का मिला खिताब, तलाक के बावजूद भी नहीं छोड़ा पति का सरनेम, ऐसी रही हसीना की ज़िन्दगी

Reema Lagoo

रीमा लागू ने जब-जब स्क्रीन पर किरदार निभाया तब-तब हर किसी के जहन में उतर गई। उनका नाम सुनते ही हमेशा दिमाग में मां की छवि बन जाती हैं। उन्होंने पूरे करियर में बहुत सारी फिल्मों में मां का किरदार निभाया। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी फिल्मों में मां का किरदार निभा कर एक अच्छी खासी और अलग पहचान बनाई। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रीमा लागू को अभिनय उनकी मां से विरासत के रूप में मिला। दरअसल आपको बता दें कि रीमा लागू की मां मराठी सिनेमा और थिएटर का जाना माना चेहरा मानी जाती थी।

मां से विरासत में मिली एक्टिंग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रीमा लागू का असली नाम नयन भड़भड़े हुआ करता था। लेकिन जब वह अपनी मां को अभिनय करता देखती थी तो उनके मन में बचपन से ही एक्टिंग को लेकर काफी चस्का चढ़ गया था। उनका पढ़ाई के बीच में ही एक्टिंग की तरफ रुझान काफी ज्यादा बढ़ गया था और उन्होंने छोटी सी उम्र में एक्ट्रेस बनने के बारे में पूरी तरह सोच लिया। जिसके बाद में आगे चलकर पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करना शुरू किया।

सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां के रूप में मिली पहचान

इतना ही नहीं आपको बता दें कि 1980 में 'कलयुग' फिल्म में उन्होंने पहली बार काम किया. जिसके बाद में उन्हें असली पहचान 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से प्राप्त हुई थी। बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने जूही चावला की मां का किरदार निभाया। जिसके बाद में उन्होंने 'मैंने प्यार किया' और 'साजन' जैसी फिल्मों में सलमान खान की मां का किरदार निभा कर काफी सुर्खियां बटोरी। जिस वजह से आज भी उन्हें सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां के रूप में ही जाना जाता है।

बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे पर भी अदाकारी का दिखाया जलवा

रीमा लागू ने बड़े पर्दे पर मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री जैसे कि संजय दत्त, अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर और श्रीदेवी जैसी बड़ी बड़ी हस्तियों के साथ में काम किया। यहां तक कि वह उनकी मां के किरदार में नजर आई। बता दें कि रीमा ने बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी काफी बेहतरीन अभिनय से सुर्खियां बटोरी। उन्होंने पॉपुलर सीरियल 'श्रीमान श्रीमती' और 'तू तू मैं मैं' जैसे शोज में काम किया. जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली।

उतार-चढ़ाव भरा रहा निजी जीवन

लेकिन अगर हम रीमा लागू के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। साल 1978 में स्टेज आर्टिस्ट विवेक लागू के साथ में उन्होंने शादी रचाई। लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया। बेटी के जन्म होते ही दोनों के बीच में अनबन होने लगी। विवेक और रीमा के बीच में मनमुटाव इतना बढ़ गया कि दोनों को अपने-अपने रास्ते अलग करने पड़े।

तलाक के बाद भी नहीं बदला नाम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विवेक लागू से तलाक लेने के बावजूद भी रीमा लागू ने अपना सरनेम नहीं बदला और पूरी जिंदगी अपने पति के सरनेम का ही इस्तेमाल करती रही थी। लेकिन आपको बता दें कि अब रीमा लागू हमारे बीच नहीं है क्योंकि 2017 में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी फिल्मों के माध्यम से वह हमारे बीच और हमारे दिलों में बसी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: reema lagoo
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X