..................... 'मेरी गर्लफ्रेंड एक ही है..' जब सलमान खान ने टीवी शो पर कर डाला था प्यार ऐलान, Throwback Video Salman Khan once told his girlfriend's name is Katrina Kaif, Throwback Video goes viral - Hindi Filmibeat

'मेरी एक ही गर्लफ्रेंड है..' जब सलमान खान ने टीवी शो पर कर डाला था प्यार का ऐलान, Throwback Video

salman khan katrina kaif

Salman Khan Favorite Girlfriend- सलमान खान को लेकर एक बात काफी मशहूर है कि उनकी गर्लफ्रेंड्स ज्यादा समय तक उनके साथ नहीं रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान के इतने अफेयर्स में से उनकी फेवरिट गर्लफ्रेंड कौन है?

जी हां, इसको लेकर खुद सलमान खान ने जवाब दिया है और ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। दरअसल ये एक पुराना वीडियो है जो कि अब सामने आया है और इसमें सलमान खान के साथ कुछ बच्चे बात करते हुए नजर आ रहे हैँ। इस वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चा सलमान खान से पूछता है, 'आपकी फेवरिट गर्लफ्रेंड?'

इस पर सलमान खान कहते हैं, ''मेरी फेवरिट गर्लफ्रेंड.. बेटा मेरी सिर्फ एक गर्लफ्रेंड हैं, नाम क्या है?'' इस पर बच्चा कहता है, ''कैटरीना कैफ।'' इसके बाद सलमान खान कहते, ''मुझे ये पता नहीं था कि बच्चा बच्चा जानता है। मैं तो ये समझ रहा हूं कि मैं इसको सीक्रेट लेकर घूम रहा हूं। मुझे बहुत अच्छी लगती हैं कैटरीना कैफ।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वो तो मम्मी सामने थी वरना बच्चे का काम तमाम था।'' एक ने लिखा, ''फिर bang bang मे ऋतिक के साथ कौन थी।'' एक ने लिखा, ''दुनिया का सबसे खूबसूरत आदमी।'' एक ने लिखा, ''लेकिन वो तो विक्की भाई ले गया।'' एक ने लिखा, ''भाई बच्चा बच्चा जानता है पर वो नहीं जानती।''

सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स

सलमान खान का नाम ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ समेत कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है। एक पाकिस्तानी अदाकारा सोमी अली के साथ भी उनका नाम जुड़ा था। सोमी अली ने एक बार इंटरव्यू में एक बार कहा था कि, ''6 से 7 साल बाद सलमान आंख बंद करके ग्लोब पर उंगली रख देते हैं और जो भी देश आता है उसमें से अपनी गर्लफ्रेंड को चुन लेते हैं। इसके बाद 7 साल का चक्कर चलता रहता है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: salman khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X