''सलमान को भूख लगी थी..वो मेरे हाथ से रोटी छीनकर खा गए''
वरुण धवन ने शेयर की मेमोरी, बोले जब सलमान भूखे थे तो मेरे हाथ से रोटी छीनकर खा गए थे।
सोनम कपूर और करीना कपूर के बाद अब वरुण धवन भी पॉपुलर चैट शो में अपनी ज़िंदगी, रिलेशनशिप के साथ साथ कई मुद्दों पर बातें करते दिखाई देंगे। जैसा कि हम सब जानते हैं कि वरुण सलमान खान के काफी करीब हैं। वो इस शो में आपको सलमान से जुड़ी कई यादों को साझा करते दिखाई देंगे।
एक जानी मानी न्यूज़ एजेंसी की मानें तो वरुण इस शो में बताएंगे कि कैसे सलमान उनकी मां को लाली मां कहकर पुकारा करते थे और उन्हें वरुण की मां के हाथों का बना खाना कितना पसंद था।

इस शो में वरुण बताते नज़र आएंगे कि एक बार सलमान को बहुत ज़ोर से भूख लगी थी तो उन्होंने वरुण के हाथ से रोटी छीनकर खाली थी। वैसे ये बात जानकर हमें ज्यादा हैरानी नहीं हो रही क्योंकि हमें पता है कि सलमान ऐसा कर सकते हैं।
कल से ही सलमान की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी जींस का धागा चबाते हुए नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि वरुण धवन जुड़वा 2 में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











