'लड़कों की नीयत खराब...', अपनी हीरोइनों को छोटे कपड़े क्यों नहीं पहनने देते Salman Khan? खुद दिया जवाब

Salman Khan On Women Clothes: सलमान खान बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि अपनी फिल्मों के लिए काफी पहचाने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि वह अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने कई सारी हसीनाओं को डेट किया लेकिन आज तक शादी नहीं की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि एक्टर लड़कियों को छोटे कपड़े नहीं पहने देते हैं। यहां तक कि सलमान खान की फिल्मों में काम करने वाली हीरोइन भी यह दावा कर चुकी है कि एक्टर हमेशा उन्हें फिल्मों में डीसेंट कपड़े पहनने के लिए कहते हैं।
लेकिन अब इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल जब सलमान खान, रजत शर्मा के शो आप की अदालत' में पहुंचे थे तो उनसे सवाल किया गया था कि वह अपनी फिल्म में काम करने वाली हीरोइन को डीसेंट कपड़े पहनने के लिए कहते हैं। कहते हैं कि किसी की भी नेकलाइन डीप नहीं होनी चाहिए।
सलमान खान इस पर जवाब देते हुए कहते हैं कि "देखो यहां पर सब डीसेंट कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। सब लोग कितने डीसेंट तरीके से बैठे हुए हैं। इसीलिए जब भी आप कोई डीसेंट पिक्चर बनाते हो तो सब अपने परिवार के साथ में थिएटर में जाकर देखते हैं। इसीलिए औरतों की बॉडी बहुत ज्यादा प्रेशियस है।"
सलमान खान ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इसीलिए और तुम की बॉडी जितनी ढकी हुई होगी मुझे लगता है उतना ही बेहतर होगा। ये लड़कियों का चक्कर नहीं है बल्कि लड़कों का चक्कर है। जिस हिसाब से लड़के लड़कियों को देखते हैं। आपकी बहनें, आपकी बीवियां या आपकी माएं हैं उन्हें ऐसे देखा जाता है तो वो मुझे अच्छा नहीं लगता।"
एक्टर ने आगे यह भी कहा कि "सबको पता है कि लेकिन कई बार लड़कों की नियत खराब हो जाती है। इसीलिए हम कोशिश करते हैं कि हम जब भी कोई पिक्चर बनाते हैं, तो हम उनको यह मौका ना दें कि वह हमारी हीरोइन और हमारी औरतों पर उस प्रकार की नज़र डालें।"
अब सलमान खान की इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं और तेजी से यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। काफी सारे लोग सलमान खान की तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि सलमान खान जैसे फिल्मों में नजर आते हैं वैसे ही रियल लाइफ में भी है।


Click it and Unblock the Notifications











