सलमान खान की 5 फिल्में FINAL- कॉमेडी, ड्रामा, डांस और धमाकेदार एक्शन!

Recommended Video

Salman Khan to work with Sanjay Leela Bhansali after 10 Years !! | FilmiBeat

सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्हें दर्शक ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं। लगभग हर अगली फिल्म के साथ सलमान का नाम जोड़ दिया जाता है। लेकिन बता दें, फिलहाल रेस 3 के अलावा सलमान खान के पास 5 फिल्में लाइन में हैं, जो बैक टू बैक रिलीज होंगी।

ऋतिक का धमाकेदार रिकॉर्ड- 18 साल के बाद इस ब्लॉकबस्टर ने तोड़ दिया!

रेस 3 के इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि.. भारत, दबंग 3, शेरखान, रेमो की डांस फिल्म और किक 2.. इन पांच फिल्मों पर काम चल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इनमें से सिर्फ किक 2 की स्क्रिप्ट पर अभी काम खत्म नहीं हुआ है। लिहाजा, वह बैक टू बैक सभी फिल्में खत्म करते जाएंगे। लेकिन रेस 3 के बाद सलमान सबसे पहले भारत और दबंग 3 की शूटिंग करने वाले हैं।

Salman Khan

सुपरस्टार ने बताया कि वह भारत और दबंग 3 पर साथ साथ ही काम करेंगे। लिहाजा, दोनों फिल्में 2019 में रिलीज हो सकती है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो किक 2 की रिलीज थोड़ी आगे बढ़ सकती है क्योंकि फिलहाल स्क्रिप्ट पर काफी काम बचा है। उम्मीद है कि 2019 ईद पर भारत तो.. क्रिसमस पर दबंग 3 को रिलीज किया जाए।

वहीं, खास बात है कि सलमान ने आने वाली फिल्मों में शेरखान का नाम भी लिया। जिसे सब डिब्बाबंद मान रहे थे। बता दें, सोहेल खान की यह फिल्म लंबे समय से अटकी पड़ी है। बीच में यह भी खबर थी कि सलमान ने इस फिल्म से इंकार कर दिया है। बहरहाल, सभी बातें महज कोरी अफवाह थी।

यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X