''टाईगर जिंदा है ब्लॉकबस्टर हो गई.. मतलब पैसे वसूल हो गए....''
Recommended Video

Salman Khan's Tiger Zinda Hai creates BIGGEST Record ever | FilmiBeat
सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सलमान खान से फिल्म की सफलता पर सवाल किया गया.. तो उन्होंने कहा- 'कलेक्शन अच्छा हो रहा है, इसका मतलब है कि फिल्म लोगों को पसंद आई है और उनके पैसे वसूल हो गए। इस बात से बेहद खुशी होती है।'
रोक दी गई 'रेस 3' की शूटिंग.. सलमान खान को जान से मारने की धमकी!
बता दें, टाईगर जिंदा है ने भारत में अब तक 314 करोड़ की कमाई कर ली है। सलमान खान ने फिल्म की सफलता का क्रेडिट कबीर खान को भी दिया है।

उन्होंने कहा, 'इसका क्रेडिट कबीर खान को जाना चाहिए क्योंकि 'एक था टाइगर' बहुत ही अच्छी फिल्म बनी थी। ज़ोया और टाइगर के कैरेक्टर को पहले ही बहुत मजबूती से गढ़ दिया था। बस इस फिल्म में उन किरदारों को एक अलग स्तर पर ले जाने की जरूरत थी।'


Click it and Unblock the Notifications