सलमान खान ने फिल्मों में किये 35 साल पूरे, 'टाइगर 3' को लेकर किया खुलासा, बताया फैंस के लिए परफेक्ट गिफ्ट!

Salman Khan on Tiger 3: सुपरस्टार सलमान खाने ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल पूरे कर लिए हैं। अब इस खास माइलस्टोन को वो अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं, जिसे आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है।
सलमान खान कहते हैं, "लोगों ने मुझे मेरे डेब्यू के बाद से ही बेशुमार प्यार दिया है। फैंस ने मुझे सोशल मीडिया पर एहसास कराया कि मैंने सिनेमा में 35 साल पूरे कर लिए हैं। यह मेरे लिए एक बहुत ही खास पल है, पुरानी यादों, प्यार, बहुत खुशी और उस दर्द से भरा हुआ जब चीजें प्लानिंग के अनुसार नहीं हुईं। लेकिन मुझे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जर्नी का हर मिनट पसंद आया है।''
मेरे फैंस के लिए टाइगर 3 परफेक्ट गिफ्ट है
उन्होंने आगे कहा, "टाइगर 3 की रिलीज के साथ इस व्यक्तिगत माइलस्टोन का जश्न मनाते हुए मुझे खुशी हो रही है। मुझे पता है कि मेरे फैंस मुझे एक्शन करते हुए देखना पसंद करते हैं और मुझे उम्मीद है कि टाइगर 3 एक परफेक्ट उपहार है जिसका वे इंतजार कर रहे थे!"
सलमान टाइगर 3 के पहले प्रोमो, "टाइगर का मैसेज" को दुनिया भर के दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हैं। सलमान खान टाइगर 3 में सुपर एजेंट टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौड़ के रूप में अपनी बहुचर्चित भूमिका को दोहराने के लिए वापस आए हैं। मेगास्टार का कहना है कि उन्हें फिल्मों में लार्जर दैन लाइफ हीरो बनना पसंद है।
लार्जर दैन लाइफ एक्शन स्टार बनना है पसंद
सलमान कहते हैं, "मुझे एक्शन जॉनर पसंद है, मुझे लार्जर दैन लाइफ एक्शन स्टार बनना पसंद है। मजा आता है! मुझे बड़े एक्शन शो करना पसंद है और टाइगर 3 जितना बड़ा हो सकता है उतना बड़ा है। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है जो मुझे बहुत पसंद आई और मुझे यकीन है कि हम इससे सभी को चौंका देंगे।"
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3, इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है!


Click it and Unblock the Notifications
