HAPPY: 'प्रेम रतन धन पायो' ब्लॉकबस्टर.. सलमान खान ने फैंस से कहा- .....

[बॉलीवुड न्यूज] सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' सफलता के कदम चूम रही है। फिल्म ने पहले 2 दिनों में ही 71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बहरहाल, पूरी उम्मीद है कि पहले वीकेंड पर फिल्म 120-130 करोड़ तक की कमाई कर ले जाएगी।

सलमान खान फिल्म की बेजोड़ सफलता से काफी खुश हैं। फिल्म के रिकॉर्ड देखते हुए सलमान ने कहा कि फैमिली फिल्म से बेहतर कोई फिल्म नहीं होती और 'प्रेम रतन धन पायो' से यह बात एक बार फिर सामने आई है।

सलमान ने कहा कि, जो फैंस सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देख चुके हैं, उन्हें मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं। दर्शकों से फिल्म को इतना प्यार मिले, तो इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती।

उन्होंने बताया कि उनकी मां- पिता, भाई- बहनों ने भी गुरुवार को फिल्म देखी और उन्हें बहुत पसंद आई। बता दें, सलमान खान- सोनम कपूर स्टारर फिल्म प्रेम रतन धन पायो 12 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। तो फिर, देर किस बात की.. आपके नजदीकी सिनेमाघर में आप भी अपनी फैमिली के साथ फिल्म देख आएं।

उससे पहले यहां जानिए 5 कारण, क्यों देखें प्रेम रतन धन पायो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X