''फैन क्लब झगड़ जाते हैं, ट्रोल करते हैं और गाली हम लोगों को मिलती है'' - सलमान खान

सोशल मीडिया निगेटिविटी पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि पहले मैं फैंस के सभी कमेंट्स पढ़ने की कोशिश करता था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर इतने फेक अकांउट्स हो चुके हैं कि मैं सबको इग्नोर करने की कोशिश करता हूं। मैं अभी भी सोशल मीडिया पर सिर्फ अपने रियल फैंस के लिए हूं। बता दें, सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को रिलीज हो रही है।

भारत के प्रमोशन के दौरान सोशल मीडिया पर बात करते हुए सुपरस्टार ने कहा- ये सभी झोलर हैं। जो लोग खुद अपना चेहरा नहीं दिखाते और झूठी आईडी बनाकर बात करते हैं उन पर मैं क्या चर्चा करूं। उनको ब्लॉक करना भी मैं जरूरी नहीं समझता। हां जो आपके वाकई फैन हैं वो आपकी तस्वीरें देखेंगे, इसीलिए जब भी समय मिलता है मैं उनके लिए पोस्ट करता हूं।

Salman Khan

सलमान खान ने आगे कहा- ये फैन फल्ब झगड़ जाते हैं और गाली हम लोग को मिलती है। मुझे लगता है कि ये जो चीज है कि किसी भी पहचान से आप सोशल मीडिया ज्वॉइन कर सकते हो.. इसे बदलना चाहिए। आपके पास identity होनी चाहिए सोशल मीडिया पर आने के लिए। रियल पहचान के साथ आप सतर्क रहेंगे और आप सही भाषा का भी प्रयोग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X