Latest.. धड़ाधड़ शूट हो रही है 'टाईगर जिंदा है'.. देंखे सलमान खान की धाकड़ Pics
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाईगर जिंदा है' धमाकेदार होगी। फिल्म के सेट से लगातार दबंग खान की तस्वीरें शेयर की जा रही है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।
फिलहाल सलमान और कैटरीना मोरक्को में शूटिंग कर रहे हैं। जहां लगभग 15 दिनों की शूटिंग की जाएगी। यहां आप सलमान खान की टाईगर झलक देख सकते हैं.. जहां वे काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

लेकिन जो देखने वाली बात है वह है सलमान का स्कार्फ। याद दिला दें.. बिल्कुल ऐसा ही स्कॉर्फ सलमान ने 'एक था टाईगर' में भी पहना था। यानि इससे साफ है कि टाईगर जिंदा है में सलमान की चाल ढ़ाल बिल्कुल पहली फिल्म की तरह ही होगी।
फिल्म के सेट से कई तस्वीरें बाहर आई हैं.. जो हम आपके लिए लेकर आते रहते हैं। बहरहाल, यहां देंखे टाईगर जिंदा है के सेट से सलमान खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications