सारा अली खान ने गजब की अदाओं से सलमान खान को कहा-'अदाब', 'भाई' ने लगा लिया गले-वीडियो वायरल
हाल में ही सारा अली खान ने बिग बॉस 13 के घर में एंट्री ली थी। जहां उन्होंने तमाम घरवालों के साथ कई टास्क किए और मस्ती भी। सारा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वह बिग बॉस होस्ट सलमान खान को 'अदाब' करती नजर आ रही हैं। इसके बाद सलमान खान उन्हें गले लगा लिया। ये बहुत ही क्यूट वीडियो है जिसे दर्शक यकीनन काफी पसंद कर रहे हैं।
ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में सारा अली खान के साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आ रहे हैं। सारा अली मुस्कुराते हुए सलमान खान को अदाब करती हैं और सलमान खान भी उनकी इस क्यूट अदा पर खुद को रोक नहीं पाते और उन्हें गले लगा लेते हैं। वीडियो के जरिए सारा ने सलमान खान को बिग बॉस 13 में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया।

बता दें बिग बॉस 13 में सारा अली खान अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ पहुंची थी। यहां पर उन्होंने घरवालों से तमाम टास्क करवाए। उन्होंने लड़को से ठुमके लगवाए, साड़ी बंधवाई तो वहीं लड़कियों से पेंटिंग करवाई। शो में सारा पिंक कलर के गाउन में नजर आईं जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
बता दें सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' का हाल में ही ट्रेलर रिलीज हुआ है। दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान वाली फिल्म का ये सीक्वल है जिसे एक बार फिर इम्तियाज अली ने ही डायरेक्ट किया है।
'लव आज कल' के प्रमोशन में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन बिजी चल रहे हैं। पहला मौका है जब कार्तिक और सारा ने साथ में स्क्रीन शेयर की है। दोनों की कमेस्ट्री फैंस को ट्रेलर में काफी पसंद आई है और अब देखना दिलचस्प होगा कि फैंस को ये फिल्म पसंद आती है।


Click it and Unblock the Notifications











