सलमान खान की अगली धमाकेदार एक्शन फिल्म सीक्वल, अभी से प्लानिंग शुरु!
हम दबंग 3 या टाईगर जिंदा है के सीक्वल की बात नहीं कर रहे। बल्कि हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा रेस 3 के साथ साथ हम रेस 4 की प्लानिंग भी कर रहे हैं। सलमान ने कहा, रेस 3 की ख़ूबी ये है कि इसे तीन गुना बेहतर बनाया गया है। इसे काफी बड़े स्तर पर बनाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में काम करने का अनुभव बहुत ही बढ़िया था, हम रेस 4 बनाने के बारे में भी सोच रहे हैं।
2018 में तीसरी फिल्म के लिए तैयार- जबरदस्त क्लैश करेंगे सुपरस्टार!
सुपरस्टार ने कहा, रेस 3 बहुत मेहनत से बनाया गया है। हमने इस बार डिस्ट्रिब्यूशन भी किया है। फ़ायदा या नुक़सान हमारा ही होगा। साथ ही यह मेरी पहली 3डी फिल्म है, इसके पहले मैंने छोटा चेतन और अवतार फ़िल्में 3डी में देखी हैं। यह रेमो डीसूजा का आइडिया था कि फिल्म को 3डी में शूट करना चाहिए।

बहरहाल, 15 जून को ईद के मौके पर सलमान खान की रेस 3 रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। जाहिर है फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने वाली है। आखिर, ईद, एक्शन और सलमान.. जब एक साथ आ रहे हों.. तो बॉक्स ऑफिस धमाका होना तो फाइनल है।
यहां जानें रेस 3 क्यों बॉक्स ऑफिस पर क्यों हो सकती है सुपरहिट-


Click it and Unblock the Notifications