'रेस 3' पर सलमान खान ने कहा- ''मैं दुआ करता हूं कि दूसरों फिल्म भी इतनी बड़ी हिट हो जाए''
सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सुपरस्टार से उनकी पिछली ईद रिलीज रेस 3 के फ्लॉप होने पर सवाल किया गया, तो सलमान खान ने कहा- 100 करोड़ कमाना आज भी किसी फिल्म के लिए बड़ी बात है। जितनी मेगा फ्लॉप आप मेरी फिल्मों को मानते हैं, मैं दुआ करता हूं कि दूसरों की फिल्म उतनी बड़ी हिट साबित हो।
दबंग खान ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत से आज तक 100 फिल्मों ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। 100 करोड़ कमाना आज भी किसी फिल्म के लिए बड़ी बात है। मैं हमेशा यह कहता हूं, जितनी बड़ी मेगा फ्लॉप है, मैं दुआ देता हूं कि दूसरों की फिल्म उतनी ही बड़ी हिट हो जाए। यहां तक कि रेस 3 ने भी 170 करोड़ का बिजनेस किया था, यह बड़ा आंकड़ा है। फिल्म को मिले निगेटिविटी के बाद भी फिल्म ने काम किया।

बता दें, सलमान खान की पिछली दो ईद रिलीज- ट्यूबलाइट और रेस 3 को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। फिल्म को काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि ईद पर रिलीज होने की वजह से दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, अब भारत से फैंस और बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











