..................... Salman Khan on 'No Kissing Rule' said, I am not here for nudity and kissing - Hindi Filmibeat

'मैं किसिंग सीन करने के लिए फिल्मों में नहीं आया हूं, मेरी परवरिश वैसी नहीं है'- सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जो बॉलीवुड में एंट्री से लेकर आज तक अपने 'नो किसिंग' पॉलिसी पर अडिग हैं। जहां शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे स्टार्स समय के साथ बदल गए और फिल्मों में कुछ इंटिमेट सीन्स दिया। वहीं, सलमान आज भी फिल्मों में इंटीमेट सीन्स नहीं देते हैं और यह बात सभी निर्माता- निर्देशक, फैंस जानते हैं।

हाल ही में डीएनए को दिये एक खास इंटरव्यू में सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' (SKF) पर खुलकर बातें की। सलमान खान ने कहा कि मैंने ज्यादा तो नहीं सोचा, लेकिन मुझे पता है कि मैं साफ सुथरी फिल्में ही प्रोड्यूस करूंगा। मैं अक्सर सोचता हूं कि मैं सही कर रहा हूं या गलत.. क्योंकि आजकल अजब सा ही ट्रेंड चला हुआ है।

Salman Khan

सलमान खान ने कहा, आजकल जिस तरह की फिल्में बन रही हैं, मैं देखकर हैरान रह जाता हूं.. खासकर वेब पर। मैं तो ऐसी फिल्में देख भी नहीं सकता, लेकिन लोग इसे देख रहे हैं। मैं समझता हूं कि लोग यह प्राइवेट में देखते हैं.. फोन पर, लैपटॉप पर। लेकिन हमें तो अकेले में भी देखने में अजीब लगता है कि ये क्या हो रहा है। क्योंकि हमारी परवरिश वैसी ही हुई है.. पैरेंट्स हैं.. पहली फिल्म के बाद ही मैं सीधे बड़जात्या परिवार में चला गया।

दबंग खान ने कहा- आज भी जब हम सब साथ बैठकर टीवी देख रहे होते हैं और किसिंग सीन आ जाता है हम Awkward हो जाते हैं। आप चाहे जिस भी तरह से इसे देंखे लेकिन मैं ये सब स्क्रीन पर नहीं देख सकता।

इसीलिए अपनी प्रोडक्शन की फिल्मों में भी मैं कॉमेडी, एक्शन और रोमांस पर ही ध्यान दूंगा, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके। यदि कोई फिल्म A रेटेड होगी भी तो शायद एक्शन की वजह से होगी। मैं यहां किसिंग सीन करने या नंगई करने फिल्मों में नहीं आया हूं।

बहरहाल, यहां दिखाते हैं बॉलीवुड सितारों ने जब दिया पहला किसिंग सीन-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X