सलमान खान ने ट्रेलर लांच पर कह दी ऐसी बात- ट्विटर पर हो गए जमकर TROLL
सलमान खान प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'नोटबुक' के ट्रेलर लांच पर सलमान खान ने कहा कि मैं अपने प्रोडक्शन तले सिर्फ काबिल प्रतिभाओं को लाते रहे हैं, ना कि ऐसे ही किसी को। बता दें, इस फिल्म से मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन डेब्यू कर रही हैं। खैर, सलमान खान का यह कमेंट जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और भाईजान को लोगों ने काफी ट्रोल भी किया।
लोगों ने सलमान खान को टैग करते हुए आयुष शर्मा, अथिया शेट्टी, सूरज पंचोली जैसे सितारों का नाम याद किया। कुछ ने तो सलमान को नेपोटिज्म की याद दिलाई। खैर, सलमान खान ने ट्रेलर लांच में कहा- प्रनूतन ने इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया.. वह फिल्म में बेहतरीन लगी हैं। वहीं, जहीर इकबाल ने इस फिल्म को पाने के लिए पांच- पांच घंटे तक डांस प्रैक्टिस की है। फिर वह फाइनल हुए हैं। ये दोनों बहुत ही मेहनती हैं।

नोटबुक 29 मार्च 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन किया है नितिन कक्कड़ ने। फिल्म के ट्रेलर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। उम्मीद कर सकते हैं कि सलमान खान प्रोडक्शन की यह फिल्म हिट होगी। बता दें, SKF की पिछली कुछ फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप रही हैं।
यहां जानें और किन सितारों को सलमान खान ने किया है लांच-


Click it and Unblock the Notifications











