..................... Salman Khan on LoveYatri Dholida being compared to Dholi Taro - Hindi Filmibeat

मेरी फिल्म तक पहुंचने में उन्हें 10 साल लगेगा, कोई तुलना ही नहीं है- सलमान खान

आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री का नया गाना ढ़ोली दा रिलीज के साथ काफी चर्चित रहा। साथ ही उसकी तुलना सलमान खान- ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गाने ढ़ोली तारो ढ़ोल बाजे से भी हो रही है। जब सलमान खान से इस बारे में पूछा गया.. तो उन्होंने कहा, दोनों गानों में कोई तुलना ही नहीं है। उस गाने तक पहुंचने में इन्हें सालों लग जाएगा।

'ब्रह्मास्त्र इंडियन सिनेमा को अलग स्तर पर ले जाएगी'

सलमान खान ने कहा, ढ़ोली तारो से इस गाने की तुलना नहीं की जानी चाहिए। यदि लवयात्री इनके लिए मैंने प्यार किया भी बन जाती है.. तो भी वहां तक (हम दिल दे चुके सनम) पहुंचने में इन्हें 10 साल तो लगेगा ही।

LoveYatri

गौरतलब है कि फिल्म लवयात्री को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। आयुष और वरीना हुसैन स्टारर यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरीना ballet डांसर बनी है, जबकि आयुष गुजराती लड़के बने हैं। दोनों ही मुलाकात नवरात्रि के मौके पर होती है.. और यहां से शुरु होती है प्रेम कहानी। पूरी फिल्म कहानी नवरात्रि के इर्द गिर्द ही घूमती है।

वहीं, फिल्म का संगीत भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के सारे गाने हिट हो चुके हैं। लेकिन अगर सबसे ज़्यादा कुछ पसंद आ रहा है तो वो है लवयात्री का गरबा सॉन्ग जो टिपिकल गुजराती गरबा गीत है। खासकर त्योहार के मौके पर गाने काफी चलने वाले हैं। बता दें, इस फिल्म से सलमान के बहनोई आयुष बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अभिराज़ मीनावाला ने किया है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ट्रेलर- आमिर खान, बिग बी ने किया शानदार अंदाज में पेश

लवरात्रि पर बात करते हुए वरीना ने कहा कि सलमान खान की फिल्म से एंट्री पाकर उन्हें ख्वाब सच होने जैसा लग रहा है। मॉडल से एक्ट्रेस बनीं वरीना ने कहा कि सलमान दिल के बहुत अच्छे हैं। मैं और आयुष उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X