कैटरीना कैफ की फैंटम पाकिस्तान में बैन, देखिये सलमान का क्या है रिएक्शन!
कैटरीना कैफ और सैफ अली खान की फिल्म फैंटम को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। यानी कि अब फैंटम फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं की जाएगी। लेकिन इस बात से सलमान खान कुछ खुश नहीं नज़र आए।
सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा- मैंने फैंटम फिल्म देखी तो नहीं है इसलिए इसपर कमेंट नहीं कर सकता। लेकिन इतना जरुर है कि कबीर खान ऐसी कोई फिल्म नहीं बनाएंगे जिसे बैन किया जाए।
खैर इनडायरेक्टली सलमान ने आखिर अपनी नाराजगी जता ही दी। खुद सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर जो उनकी और कबीर खान की पहली फिल्म थी उसे पाकिस्तान में बैन किया गया था। हालांकि हालिया रिलीज बजरंगी भाईजान को जरुर पाकिस्तान में हिट करार दिया गया।
आइये एक नज़र डालते हैं फैंटम फिल्म की कुछ तस्वीरों पर।
salman khan katrina kaif saif ali khan phantom kabir khan pakistan bollywood सलमान खान कैटरीना कैफ सैफ अली खान फैंटम कबीर खान पाकिस्तान बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications


