''आमिर खान- सलमान खान की फिल्म ने तो आज तक 500 करोड़ नहीं कमाया..''
बॉलीवुड में सलमान खान और ईद एक दूसरे के पर्याय ही माने जाते हैं। हर साल फैंस ईद के मौके पर सलमान भाईजान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही कारण है कि सलमान 2019 ईद तक ब्लॉक कर रखे हैं। शायद ही किसी और एक्टर या सुपरस्टार ने ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने की सोची हो। हर साल सलमान की फिल्म आती है.. और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर जाती है।
सलमान और धमाकेदार एक्शन- रेस 3 की ओपनिंग सीन है SUPER जबरदस्त
सलमान अपनी ईद रिलीज पर कहते हैं- ईद, दिवाली, क्रिसमस इन मौकों पर लोग फिल्म देखने आते हैं.. वो फेस्टिवल वाले मूड में होते हैं। ऐसे में उन्हें एक्शन फिल्में, पारिवारिक फिल्में अच्छी लगती हैं। ट्यूबलाइट ने लोगों को रुलाया था.. इसीलिए फिल्म नहीं चली। ईद पर कोई रोने वाली फिल्म नहीं देखना चाहते।

वहीं, 100 करोड़- 500 करोड़ क्लब पर सलमान ने कहा.. किस फिल्म ने आज तक बॉलीवुड में 500 करोड़ कमाया है? बाहुबली को छोड़कर किसी ने नहीं। आप सलमान और आमिर खान की फिल्में देख लें.. किसी ने भी 500 करोड़ नहीं कमाया है। यह सब फैंस का बनाया हुआ है.. वह बढ़कर उम्मीदें लगाते हैं।
बहरहाल, यहां जानें ईद पर रिलीज सलमान खान की फिल्में.. और बॉक्स ऑफिस-


Click it and Unblock the Notifications











