'अक्षय कुमार, शाहरुख नहीं- कैटरीना, दिशा, सोनाक्षी के साथ मेरी कैमिस्ट्री सबसे अच्छी है'- सलमान खान
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान और दिशा की कैमिस्ट्री पर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सलमान खान से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सभी अभिनेत्रियों के साथ उनकी कैमिस्ट्री बहुत शानदार है।
कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, दिशा के साथ अपनी कैमिस्ट्री पर सलमान खान ने कहा कि, "शाहरुख या आमिर खान नहीं, अक्षय कुमार नहीं, मेरे साथ सबकी कैमिस्ट्री सबसे अच्छी है।"

स्क्रीन पर कभी अनकंफर्टेबल होने की बात करते हुए सुपरस्टार ने कहा, "ऑनस्क्रीन रोमांटिक सीन करने में हमेशा अनकंफर्टेबल महसूस करता हूं। यहां तक की कैटरीना के साथ भी।" क्या एक्ट्रेसस भी ऐसा महसूस करती हैं पूछे जाने पर सलमान ने कहा कि, "मेरी फिल्म के अंदर ऐसा कुछ होता ही नहीं है जो अनकंफर्टेबल करे।"
दिशा के साथ अपनी 'duct tape' किसिंग सीन पर सलमान ने हंसते हुए कहा कि, "दिशा पटानी नेशनल क्रश हैं, लेकिन मैंने duct tape से किस किया, मैं अजीब आदमी हूं। फैंस ही नहीं, मैं भी हैरान हूं।"
बहरहाल, सलमान खान और दिशा पटानी स्टारर फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' ज़ी प्लेस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुडा भी अहम किरदारों में हैं। सलमान खान ने वादा किया है कि जैसे ही कोरोना से निकलकर देश की स्थिति सुधरती है, फिल्म को थिएटरों में भी रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications