''बॉलीवुड इंडस्ट्री यहां किसी की जागीर नहीं है....''- सलमान खान
जी हां, हाल ही में डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री किसी की जागीर नहीं है। यहां जो मेहनत करता है, वही टिकता है। यहां स्टार्स भी फेल होते हैं और नए आए सितारे भी ऊंचाइयां छूते हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सलमान खान से पूछा गया कि इरफान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे सितारों को यहां अपनी पहचान बनाने में बहुत मुश्किल होती है.. तो सलमान खान ने इससे साफ असहमति जताई।
OUCH.. ये एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि सलमान खान की शादी हो.. लेकिन क्यों!
सलमान खान ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री किसी की जागीर नहीं है। यहां फैंस फैसला लेते हैं उन्हें आपकी फिल्म देखनी है या नहीं। हमारे लिए भी यहां टिकना काफी मुश्किल रहा है.. और अभी भी है। यहां कई वैसे एक्टर भी फेल हुए हैं, जो फिल्मी बैकग्राउंड से थे.. यहां टिकना हर किसी के लिए मुश्किल होता है..
सलमान ने माना कि यहां सफलता पाने में जितने मुश्किलें आती हैं.. वह हमारे लिए उतना ही बेहतर होता है। इससे फिल्म की, इंडस्ट्री की और एक्टर्स की क्वालिटी में सुधार आती है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
