NCB की ड्रग्स जांच से है 'राधे' का कोई कनेक्शन? सलमान खान ने कहा, 'यह समस्या काफी लंबे समय से है'

सलमान खान की फिल्म राधे ड्रग्स और माफियागिरी के इर्द गिर्द बुनी कहानी है। हाल ही में अभिनेता ने मीडिया से वर्चुअल बातचीत की है, जहां उन्होंने फिल्म से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिये हैं। फिल्म की कहानी पर बात करते हुए सलमान खाने ने कहा कि ड्रग्स की समस्या काफी लंबे समय से है और मैं हमेशा इसके विरोध में रहा हूं।

साल 2020 में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा बॉलीवुड के कई कलाकारों पर शिकंजा कसा गया था। खबरें काफी चर्चा में रही थी। जब सलमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जब बॉलीवुड स्टार्स पर एनसीबी की रेड पड़नी शुरू हुई थी उससे पहले से ही फिल्म के ड्रग एंगल की शूटिंग को पूरा कर दिया गया था। लेकिन अब यह प्रासंगिक हो गया। एनसीबी की रेड से फिल्म का कोई लेना देना नहीं है।

Salman Khan

सलमान खान ने कहा, ये समस्या काफी लंबे वक्त से है। इससे सिर्फ एक शख्स का जीवन नहीं खराब होता है बल्कि उसके पूरे परिवार का जीवन खराब हो जाता है। हमारे भी भतीजे और भांजे हैं जो बहुत छोटे हैं और प्रभावित हो सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही कोई इंसान ड्रग्स लेता है तो उसका असर शरीर के साथ दिमाग पर भी पड़ता है इसीलिए इंसान को 10 गुना ज्यादा मजबूत रहना चाहिए। ड्रग्स के वजह से परिवार वाले और भाई-बहन सब मुसीबतों का सामना करते हैं और इसी कंसेप्ट पर आधारित उनकी फिल्म राधे है जिसमें एक इंसान पूरे शहर को साफ करना चाहता है।

फिल्म में सलमान एक अंडरकवर कॉप के रोल में हैं और ड्रग्स का धंधा करने वाले लोगों को खत्म करते नजर आएंगे। वहीं, रणदीप हुडा ड्रग माफिया के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 13 मई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X