एक्शन को लेकर बोले सलमान खान, कहा मेरी फाइट पर आप यकीन कर सकते है
सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार है जो किसी भी चीज को हांथ लगा देते है तो वो सोना बन जाती है और इस समय सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 को लेकर चर्चा में है और उसकी प्रमोशन में बिजी चल रहे है। हाल ही मे एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि आप एक्शन फिल्में कर रहे है इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे।
सलमान बोले कि जब मैं फाइट करता हूं तो उसके ऊपर आप भरोसा कर सकते हो। मैं इतनी लंबी लंबी किक नहीं मारता हूं जबकि मै ये कर सकता हूं, अगर वो मुझपर भरोसा करते है तो मैं ये सब कर जाता हूं।

बता दें कि रेस 3 की बात करे तो फिल्म पूरी तरह से एक्शन पर ही निर्भर है और ना सिर्फ रेस 3 बल्कि सलमान खान इस समय एक्शन वाली फिल्में ही कर रहे है क्योंकि वो जानते है कि उनके फैंस उनसे आखिर क्या चाहते है।
पिछली फिल्मों की बात करें तो आपको टाइगर जिंदा है और दबंग जैसी फिल्में मिलेगी जिसने सलमान खान के स्टारडम को कहा से कहा पर लाकर खड़ा कर दिया है।
फिलहाल वो रेस 3 मे है और इसके लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा भी कई और सुपरस्टार्स है जो कि सलमान के साथ मिलकर काफी कमाल की फिल्म बनाएंगे।
बात करें स्टारकास्ट की तो इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले है। इसके अलावा फीमेल स्टारकास्ट में जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह भी फिल्म धमाल करती हुई नजर आने वाली है।
इस फिल्म से काफी समय के बाद अभिनेता बॉबी देओल वापसी कर रहे है और काफी ज्यादा खुश है। बॉबी देओल ने सलमान खान के तारीफों के पुल बांधे है और उनके अपनी लाइफ का एंजल तक कह दिया।
ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि ये सलमान खान ही है जिसकी बदौलत बॉबी देओल लाइफ को फिर से रफ्तार मिली है। फिलहाल सलमान खान एक के बाद एक जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्में दे रहे है और आगे भी वो दबंग 3 और भारत जैसी फिल्मो में नजर आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications
