Salman Khan ने यंग एक्टर्स पर दिया मजेदार बयान, "अजय, अक्षय, मैं, शाहरुख और आमिर हार नहीं मानने वाले"

Salman Khan on young actors: सुपरस्टार सलमान खान ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जहां उन्होंने इस साल आगामी फिल्मफेयर अवार्ड्स को होस्ट की खबर की घोषणा की। ग्रे शर्ट के साथ काले सूट में शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए सलमान खान ने मीडिया से खास बातचीत की। इस दौरान, उन्होंने नई पीढ़ी के अभिनेताओं पर एक मजेदार बयान भी दिया।
इवेंट में सलमान से फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों के बारे में उनके विचार पूछे गए। इस पर शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार का जिक्र करते हुए सलमान ने कहा कि ये सभी नए अभिनेताओं के सामने हार नहीं मानेंगे।
हम हार नहीं मानेंगे-सलमान
नए पीढ़ी के अभिनेताओं से कंपिटिशन की बात करते हुए सलमान खान ने कहा, "हमारे सभी यंगस्टर्स बहुत टैलेंटेड और मेहनती हैं लेकिन 90 के दशक के हम पांच (मैं, अक्षय कुमार, शाहरुख, आमिर खान, अजय देवगन) इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाले हैं, हम उन्हें थका देंगे.."
खराब फिल्म बनाओगे तो कैसे चलेगी
इसके अलावा सुपरस्टार ने हिंदी फिल्मों के हाल पर भी बात की और कहा, "मैं काफी वक्त से ये सुन रहा हूं कि हमारी जो हिंदी फिल्में हैं, वो चल नहीं रही हैं। सच तो ये है कि खराब फिल्म बनाओगे तो कैसे चलेगी यार.. सिंपल है। फिल्म बनाने के दौरान हर एक के दिमाग में होता है कि हम मुगल-ए-आज़म या शोले ही बना रहे हैं, लेकिन वो बनती नहीं है। आजकल के कुछ डायरेक्टर्स जिनके साथ मैंने बात की है, वो पूरे हिंदुस्तान को कोलाबा से अंधेरी तक ही समझते हैं, जो कि सही नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications