..................... salman khan on camera apology amid gangster lauren bishnoi interview Salman Khan Apologise in bigg boss ott - Hindi Filmibeat

सलमान खान का माफीनामा! गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बीच हुआ कुछ ऐसा कि भाईजान ने ऑन कैमरा मांगी माफी

Salman Khan

Salman Khan Apologise: बिग बॉस ओटीटी में बेशर्मी की सारी हदें पार होती दिखाई दे रही हैं। वहीं अब शो के होस्ट सलमान खान ने ऑन कैमरा माफी मांगी है। दरअसल, सलमान खान की ये माफी ऐसे वक्त में आई है जब उन्हे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोईे ने इंटरव्यू में सलमान की माफी की मांग की थी। सलमान की इस माफी को तमाम लोग लॉरेंस बिश्नोई के इस इंटरव्यू से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि मसला कुछ ही है।

पहल बात करते हैं सलमान खान की माफी की। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी में बोल्डनेस की सारी हदें पार होती जा रही है। जहां जद हदीद और आकांक्षा पुरी के 30 सेकेंड के फ्रेंच किस वीडियो ने बेशर्मी की सारी हदें लांघ दी थीं तो वहीं जद ने बेबीका ध्रुवे के साथ जो हरकत की उसने भी दर्शकों का काफी शर्मिंदा किया। वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने देशवासियों से माफी मांगी। उन्होंने जद को जमकर फटकारा और कहा कि अगर वो अपने देश में ऐसा करते तो जेल के पीछे होते।

बिग बॉस ओटीटी के घर में इस हफ्ते सिर्फ और सिर्फ कॉन्ट्रोवर्सी हुई। इसमें आकांक्षा पुरी और जद हदीद का किस सबसे ज्यादा हाइलाइट में था। जद और आकांक्षा ने टास्क के दौरान मिले डेयर को स्वीकार किया और एक-दूसरे को लिप पर किस किया। इसके अलावा लड़ाई के दौरान जद ने बेबीका को काफी कुछ कहा और अपने Buts भी दिखाए। जद की इस हरकत से सलमान बहुत नाराज थे। उन्होंने इस हरकत की आलोचना करते हुए कहा कि पहले कभी उनके शो में इस तरह की कोई सीमा पार नहीं की गई थी।

वीकेंड का वार की शुरुआत होते ही सलमान खान ने जद की अश्लीलता के लिए सबसे पहले दर्शकों से माफी मांगी और कहा कि अगर आगे कभी ऐसा कुछ हुआ तो वो शो छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि पिछले दो-तीन सीजन के बाद फैमिली बैठकर ये शो देखने लगी थी, लेकिन जद और आकांक्षा की हरकत उन्हें नागवार गुजरी। सलमान ने जद और आकांक्षा को इस बात के लिए भी फटकारा कि उन्होंने डेयर के नाम पर किस किया और फिर ये कहा कि वो एक्टर हैं और ऐसा करना उनके लिए नॉर्मल है।

उन्होंने यहां तक कहा कि उनके शो पर किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं किया है। इसके बाद जद ने अपने बिहेवियर के लिए दर्शकों और घरवालों के साथ-साथ सलमान से भी माफी मांगी। कहा, 'मैं अपने एक्शन की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और जानता हूं कि मैंने गलती की है। मैं इसे दोबारा कभी नहीं दोहराऊंगा। आई एम सॉरी।'।

पहले तो सलमान ने उनकी माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कहा, 'मैं इस शो को छोड़ने के बहुत करीब हूं... इस हफ्ते शो में जो कुछ भी हुआ, उसमें मैंने अपनी फिल्म में कुछ भी नहीं किया है... मैं इस बात से बहुत निराश हूं कि हम कहां हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं ये शो छोड़ दूंगा।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर आपने अपने देश में ऐसा किया होता तो आप सलाखों के पीछे होते।'

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X