सलमान की किक में कॉमेडी नाइट्स की दादी भी थीं!

Salman Khan offered Kick to Ali Asgar
सलमान खान की फिल्म किक की शूटिंग काफी दिन पहले से शुरु हो चुकी है। किक में कई सारे एक्टर्स काम कर रहे हैं जिनमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं। एक ऐसी बात जो शायद कुछ लोगों को नहीं पता होगी कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में दादी का किरदार निभा रहे अली अजगर भी किक फिल्म का हिस्सा थे लेकिन वो फिल्म से निकल गये क्योंकि उनके पास टाइम नही था। अली अजगर ने ये बात हाल ही में किड्स फैशन शो के दौरान बताई जब वो अपने बच्चों के साथ फैशन शो के दौरान रैंप पर वॉक करने पहुचे थे। अली ने बताया कि सलमान खान कुछ समय पहले जिनी और जूजू की शूटिंग के दौरान ही किसी काम से अली से मिले थे और उन्होंने अली को किक में काम करने का मौका भी दिया था।

अली अजगर पहली बार अपने बच्चों के साथ रैंप पर वॉक करने आए थे। अली ने हाल ही में सलमान खान के साथ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो भी किया था। जिसके बारे में बताते हुए अली ने कहा कि सलमान खान बहुत ही मजाकिया हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बेहतरीन है। अली ने कहा सलमान ने उन्हें मिलते ही पूछा कि फिल्म में काम करोगे। जब अली ने कहा कि हां क्यों नहीं भाई। उसके एक हफ्ते बाद ही अली को कॉल आया और किक फिल्म में काम करने का ऑफर मिला। लेकिन अली फिल्म नहीं कर सके क्योंकि अली अपने दो शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और जिनी और जूजू में व्यस्त थे।

सलमान खान के बारे में बात करते हुए अली ने कहा कि सलमान भाई बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं और वो सलमान की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। अली ने कहा सलमान हर किसी की मदद करते हैं। अली ने ये भी कहा कि सलमान के इस ऑफर को ठुकराना उन्हें अच्छा नहीं लगा लेकिन उनकी पहले से ही कुछ कमिटमेंट्स थे। इसलिए वो ये फिल्म नहीं कर पाए। अली अजगर ने ये भी कहा कि हाल ही में कॉमेडी नाइट्स में आकर सलमान ने काफी मजे किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X