सलमान खान की नोटबुक ने IMDB की सबसे प्रत्याशित फिल्मों की सूची में बनाई जगह!
इस शुक्रवार रिलीज होने वाली सलमान खान फिल्म्स की नोटबुक अभी से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के लिए जबरदस्त उत्साह को देखते हुए, आईएमडीबी ने नोटबुक को सबसे प्रत्याशित फिल्म घोषित किया है। इस फिल्म से ज़हीर इकबाल और मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म से सलमान खान को काफी उम्मीदें हैं।
सलमान खान फिल्म्स ने दर्शकों की जिज्ञासा से वाकिफ़ करवाते हुए आईएमडीबी सूची के परिणाम को सोशल मीडिया पर साझा किये हैं।

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गयी यह फिल्म नेशनल अवार्ड विजेता नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित है और इसे सलमान खान द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित "नोटबुक" दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?
नोटबुक में दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म "नोटबुक" 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications












