जोधपुर कोर्ट में पेश नहीं होंगे सलमान खान
जोधपुर। चौदह साल पहले फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार करते पकड़े गये सलमान खान व उनके फिल्मी साथियों को आज इस मामले में कोर्ट में पेश होना था, लेकिन खबर है कि कोई भी ऐक्टर पेश नहीं होगा। लिहाजा सलमान के वकील ने अगली तारीख लेने की तैयारी कर ली है।
असल में आज इस मामले पर कोर्ट में आरोप तय होने हैं। 10 बजे कोर्ट में सुनवाई है और सुबह 9 बजे तक सलमान व अन्य ऐक्टर जोधपुर भी नहीं पहुंचे हैं। लिहाजा यह माना जा रहा है कि आज ये लोग कोर्ट में पेश नहीं होंगे। सलमान के साथ अन्य ऐक्टर जिन पर मामला चल रहा है वो हैं तब्बू, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान और नीलम।

इन सभी पर वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा 51, 52 और आईपीसी की धारा 147, 149 के तहत आरोप तय किए गए थे। इसके अंतर्गत कम से कम 3 साल की सजा हो सकती है।
1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान मौज मस्ती करने निकले इन पांचों ने कांकानी गांव में दो काले हिरणों के शिकार किये। इन पर जो अरोप तय हुए थे उस पर सलमान के वकील ने नई दलीलें पेश कीं। अब नये सिरे से आरोप तय होने हैं। उस दौराज ये लोग शिकार करके निकल ही जाते, लेकिन स्थानीय लोगों के भारी विरोध के चलते ये लोग कानून के लपेटे में आ गये।


Click it and Unblock the Notifications











