SHOCK: सलमान खान नहीं हैं इस फिल्म का हिस्सा.. ऐश्वर्या राय की वजह से!

[बॉलीवुड न्यूज] ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'सरबजीत' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों ने काफी पसंद भी किया है। इस फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर की कहानी बताई गयी है कि किस तरह अपने भाई को पाकिस्तान से बाहर लाने के लिए उसने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

लेकिन क्या आपको पता है इस कहानी से एक अहम हिस्सा हटा दिया गया है। यह तो सभी को याद होगा कि दलबीर कौर सरबजीत के रिहाई की गुहार लेकर सलमान खान के पास भी गई थी। दलबीर को लगा था कि सलमान खान सुपरस्टार हैं, उनके करोड़ों फैंस हैं। लिहाजा, यदि सलमान कुछ कदम बढ़ाएंगे तो लोग उनकी बात जरूर सुनेंगे।

BOX OFFICE: टल गई इन दो सुपरस्टार्स की फिल्मी CLASH..

साल 2012 में दलबीर सरबजीत की दो बेटियों के साथ दबंग 2 की शूटिंग के दौरान सलमान खान से मिलने पहुंची थीं। और सलमान खान से मदद की गुजारिश की थी। बहरहाल, सलमान खान ने भी सरबजीत को लेकर ट्विट किया और ऑनलाइन कैपैंन की शुरूआत भी थी। सलमान के इस कदम की सबने सराहना की थी।

लेकिन अफसोस इस बॉयोपिक फिल्म में दलबीर कौर की कहानी के इस हिस्से को नहीं दिखाया जाएगा। कारण तो सभी समझ सकते हैं.. हम्मम.. खैर, यदि ऐसा हो पाता तो कोई शक नहीं कि फिल्म सलमान फैंस के लिए काफी खास हो जाती। है या नहीं!

यहां देखें सलमान खान- ऐश्वर्या की तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X