..................... Salman Khan NOT getting married to Iulia Vantur - Hindi Filmibeat

ALERT: सलमान खान की शादी.. कौन सी शादी, कैसी शादी.. सब बकवास!

By Neeti

काफी समय से सलमान खान और लूलिया वंतूर की शादी की खबरें सुर्खियां बना रही हैं। अफवाहों की माने तो सुपरस्टार दबंग खान इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि शुरूआत में सभी को यह खबर कोरी अफवाह लगी, लेकिन धीरे धीरे इस सच माना जाने लगा।

हाल ही में लूलिया वंतूर को सलमान खान और उनकी मां सलमा खान के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते स्पॉट किया गया। जहां लूलिया ने सलमा खान का हाथ अच्छे से पकड़ रखा था, ताकि उन्हें चलने में कोई तकलीफ ना हो। वहीं, प्रीती जिंटा के वेडिंग रिसेप्शन पर भी दोनों ने ग्रैंड एंट्री मारी।

OUCH.. ये एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि सलमान खान की शादी हो.. लेकिन क्यों!

इतना ही नहीं, बल्कि लूलिया को अक्सर सलमान के फिल्मों के सेट पर भी स्पॉट किया गया है। ताजा अफवाह उड़ी थी कि सलमान खान अपने अपने 51वें जन्मदिन के मौके पर शादी के बंधन में बंध जाएंगी। जी हां, 27 दिसंबर 2016.. सलमान खान के शादी की डेट हो सकती है।

इस खबर से कई फैंस खुश भी हो गए। लेकिन बता दें, यह खबर सच नहीं है। जी हां, bollywoodlife के सूत्र, जो सलमान खान से जुड़े हैं.. उन्होंने इसे कोरी अफवाह बताया है। रिपोर्ट की मानें तो, शादी की डेट तो दूर की बात है.. अभी तक सलमान खान ने लूलिया को शादी के लिए प्रपोज तक नहीं किया है।

फिलहाल, सलमान खान भी इन खबरों से परेशान हैं। हम्मम.. खैर, सलमान की फीमेल फैंस को एक बार फिर खुश होने का मौका मिल चुका है।

यहां देखें सलमान खान- लूलिया वंतूर की तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X