बाहुबली स्टार प्रभास की साहो में सलमान खान, डायरेक्टर ने पहली बार की बात
सलमान खान, बाहुबली स्टार प्रभास की अगली फिल्म साहो में एक कैमियो करने वाले हैं। जब से दर्शकों ने ये खबर सुनी, तब से उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं था। अब फिल्म के डायरेक्टर सुजीत ने भी पहली बार सलमान खान के इस कैमियो के बारे में बात की है। सुजीत ने बताया कि सलमान का कैमियो एक अफवाह से ज़्यादा और कुछ नहीं है।
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में सुजीत ने बताया कि फिल्म में सलमान खान का कोई कैमियो है ही नहीं। बल्कि वो खुद हैरान हैं कि ये खबर आखिर मीडिया में किसने फैला दी है।

गौरतलब है कि साहो में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगी। वहीं फिल्म में जैकी श्रॉफ और नील नितिन मुकेश भी अहम भूमिका में दिखेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान के कैमियो का आइडिया नील नितिन मुकेश ने ही दिया था।
नील नितिन मुकेश और सलमान खान एक साथ प्रेम रतन धन पायो में काम कर चुके हैं। वहीं फिल्म में जैकी श्रॉफ भी हैं जो फिलहाल सलमान खान के साथ भारत में दिखाई देंगे। ऐसे में माना जा रहा था कि हो सकता है सलमान ये कैमियो कर लें। लेकिन उन्हें कोई कैमियो ऑफर ही नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications