सलमान ने जम्मू-कश्मीर टूरिज्म प्रमोट करने से किया इंकार..क्यों!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हुए हैं। वहां लगभग 45 दिनों तक शूट चलनी है। बहरहाल, पहलगाम में शूट के दौरान सलमान से जम्मू-कश्मीर टूरिज्म प्रमोशन से संबंधित बात की गई गयी, लेकिन सलमान ने साफ इंकार कर दिया।
जी हां, वहां पीडीपी के कुछ नेता ने सलमान से जम्मू-कश्मीर टूरिज्म को प्रमोट करने की बात कही। रिपोर्ट के अनुसार, ये लीडर गुरूवार को सलमान से मिले। बता दें कि हाल ही में हुए तेज बारिश और बाढ़ की वजह से कश्मीर की टूरिज्म को बेहद नुकसान पहुंचा है।
लिहाजा, वहां की सरकार ने सोचा कि यदि सलमान खान जम्मू-कश्मीर के टूरिज्म की प्रमोशन कर दें, तो यह इंडस्ट्री के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। बहरहाल, सलमान ने इससे साफ इंकार कर दिया।
Leaked PICS: सलमान खान के इस फोटोशूट को देख थम जाएंगी धड़कनें
सलमान के अनुसार, जब तक उनके 2002 के हिट एंड रन केस की फाइनल सुनवाई नहीं हो जाती, वे कोई भी नया प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लेंगे। बता दें, फिलहाल सुनवाई की तारीख 6 मई दी गई है।
फिलहाल, कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म बजरंगी भाईजान की शूट दो दिनों के लिए रोक दी गई है। क्योंकि सलमान कान में इंफेक्शन की वजह से परेशान हैं। बहरहाल, करीना कपूर और नवाजु्ददीन सिद्दिकी जल्द ही शूट के लिए कश्मीर पहुंचने वाले हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
















