»   » सलमान के हाथों में मोदी की झाड़ू, आमिर नेक्स्ट

सलमान के हाथों में मोदी की झाड़ू, आमिर नेक्स्ट

मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की लहर पूरे भारत में चल पड़ी है। लोग सड़कों पर उतरकर साफ सफाई कर रहे हैं। आम इंसान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सड़कों पर आ गये हैं झाड़ू लेकर। सभी का एक ही सपना है स्वच्छ व साफ भारत। मोदी ने हाल ही में सलमान खान को नॉमिनेट किया जिसके चलते सलमान करजत की सड़कों पर झाड़ू लेकर उतर गये और वहां की सफाई की।

सलमान खान ने करजत की सड़कों की सफाई करते हुए अपनी तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है और साथ ही मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उन्होंने ये स्वच्छ भारत का अभियान शुरु करके बहुत ही अच्छा काम किया है। सलमान ने इसके बाद ट्वीट किया किया कि वो अपने फेसबुक फैंस व ट्वीटर फॉलोवर्स को स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट करते हैं।

इसके बाद उन्होंने आमिर खान, रजनीकांत, ओमर अब्दुल्ला और भी कई लोगों को स्वच्छ भारत के लिए नॉमिनेट किया है। तो आइये देखते हैं सलमान की स्वच्छ भारत अभियान की पहले की कुछ तस्वीरें-

सलमान खान के हाथों में मोदी की झाड़ू

मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत का अभियान शुरु किया है। जिसके तहत वो पूरे भारत को स्वच्छ बनाने की जद्दोजहद में जुट गये हैं। इसके तहत कई सेलिब्रिटीज भी मोदी जी का साथ देते हुए हाथों में झाड़ू लिये सड़कों पर उतर गये हैं।

सलमान के हाथों में मोदी की झाड़ू

सलमान के हाथों में मोदी की झाड़ू

सलमान खान को मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत नॉमिनेट किया।

करजत की सड़कों पर सलमान

करजत की सड़कों पर सलमान

सलमान खान अपने हाथों में झाड़ू लिये करजत की सड़कों पर उतर गये।

सलमान ने की अपनी फोटो ट्वीट

सलमान ने की अपनी फोटो ट्वीट

सलमान खान ने करजत की सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए अपनी और अपने साथियों की कुछ तस्वीरें ट्वीट की व फेसबुक पर डालीं।

मैं करता हूं नौ लोगों को नॉमिनेट

अब में आगे नौ लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट करता हूं।

फेसबुक फैंस व ट्विटर फॉलोवर्स को किया नॉमिनेट

सलमान खान ने लिखा कि वो सबसे पहले अपने सभी फेसबुक फैंस व ट्विटर फॉलोवर्स को नॉमिनेट करना चाहेंगे। स्वच्छ भारत अभियान के लिये।

आमिर, रजनीकांत को भी किया नॉमिनेट

सलमान खान ने आमिर को नॉमिनेट करते हुए लिखा और मैं आमिर खान, आजमी प्रेमजी, चंदा कोचर, ओमर अब्दुल्ला, प्रदीप धूत, रजत शर्मा, रजनीकांत और विनीत जैन को नॉमिनेट करता हूं।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X