सलमान खान की भांजी अलीज़ाह का मॉडलिंग डेब्यू, मामी सीमा खान के साथ, देखिए उनकी वायरल तस्वीरें
एक और स्टार किड ने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड में ना सही, मॉडलिंग की दुनिया में ही सही। दरअसल, सलमान खान की भांजी, अलीज़ाह अग्निहोत्री ने भी अब मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख लिया है। अलीज़ाह, अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा खान की बेटी हैं और अभी तक वो ग्लैमर की दुनिया और कैमरों से दूर ही रही हैं।
सीमा खान के वेडिंग कलेक्शन की मॉडल हैं अलीज़ाह और इस कलेक्शन के लिए अलवीरा ने फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर के साथ एक फोटोशूट भी करवा लिया हैं। सीमा ने अलीज़ाह की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जहां अलीज़ाह कलेक्शन का ही आउटफिट पहने नज़र आ रही हैं।

इस सिल्वर में लहंगे में अलीज़ाह बला की खूबसूरत लग रही हैं। सीमा खान, उनकी मामी हैं और सोहेल खान की पत्नी। अब भई वाकई, जब घरवालों की देखरेख में कोई काम हो तो वो हमेशा बेहतरीन ही होता है और अलीज़ाह का मॉडलिंग डेब्यू भी बेहतरीन ही लग रहा है। देखिए उनकी कुछ और तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











