सलमान ने प्यासों की प्यास बुझायी..

सलमान खान को भले ही दुनिया बॉलीवुड का दबंग कहती हैं। उनके ऊपर गैरइरादन हत्या के केस चल रहे हों लेकिन उनकी शख्सियत का एक पहलू यह भी है कि वह जरूरतमंदों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं। एक नहीं हजार उदाहरण आपको मिल जायेंगे जो कि सलमान को इस उपाधि से नवाज देंगे। इसका ताजा उदाहरण है महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त मराठवाड़ा क्षेत्र पीने का पानी पहुंचना।

जिसे कि सलमान खान के एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन'ने भिजवाया है। इस बात की पुष्टि जिला आयुक्त बी एम काम्बले ने भी की है कि सलमान खान के एनजीओ की ओर से महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त मराठवाड़ा क्षेत्र में 2500 टैंक पानी के पहुंचाये गये हैं। प्रत्येक टैंक की क्षमता 2000 लीटर की है।

मालूम हो कि सलमान खान ने इससे पहले कहा था कि वह अब रेस्तरां और अस्पताल खोलने जा रहे हैं। सलमान ने बताया था कि उनका रेस्तरां और अस्पताल केवल जरूरतमंदों के लिए होगा। वो मैट्रो शहरों में रेंस्तरां खोलेंगे जिसमें एक डिश का नाम सलमान होगा। इन रेंस्तरां और अस्पताल से जो भी मुनाफा होगा उस पैसों को वो चैरिटी के रूप में इस्तेमाल करेंगे।

वैसे सलमान खान इससे पहले भी अपने एनजीओ के तहत गरीब और जरूरतमंदो की मदद करते हैं। सलमान ने कहा कि वो पहले रेस्तरां चलायेंगे उससे पैसे मिलने केबाद वो अस्पताल खोलेंगे क्योंकि अस्पताल खोलने के लिए ज्यादा पैसा चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X