सलमान खान के लिए बुरी खबर, एनजीओ बीइंग ह्युमन पर गिरी गाज!
Recommended Video

फिल्मों के अलावा सलमान खान के दिल के सबसे करीब कुछ है तो वो उनका एनजीओ बीइंग ह्यूमन है। सलमान खान बीइंग ह्यूमन के जरिए काफी चैरिटी करते हैं। यहां तक कि अपनी कमाई का 90% हिस्सा भी वो बीइंग ह्यूमन में देते हैं। सलमान खुद भी इस बात को कई बार स्वीकार कर चुके हैं।
लेकिन अब सलमान खान के लिए एक बुरी खबर आ रही है जिसके बारे में जानकर वो भी नि:संदेह टेंशन में चले गए होंगे।दरअसल उनकी एनजीओ बीइंग ह्यूमन को बीएमसी ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है।दरअसल बीइंग ह्यूमन अपने किए वादों को पूरा करने में असफल रही है इसलिए इसे ब्लैकलिस्ट किया गया है।

दरअसल बीइंग ह्यूमन ने 12 डायलिसिस सेंटर खोलने का वादा किया था जिसमें ईलाज की कीमत 350 रूपए रखी गई थी लेकिन सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी एनजीओ अपना वादा पूरा करने में सफल नहीं रही। बीएमसी ने ये भी कहा कि बीइंग ह्यूमन को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी पहले ही दे चुकी है।
वहीं बीइंग ह्यूमन ने अपने एक बयान में कहा है कि सिविक बॉडी अपनी कुछ प्रक्रियाएं पूरी करने में असफल रहा है इसलिए ये डायलिसिस सेंटर नहीं खुल पाए हैं। हालांकि सलमान खान ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है।
लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि सलमान खान के लिए ये काफी शॉकिंग खबर है क्योंकि सलमान खान का ये एनजीओ ना सिर्फ पॉपुुलर है बल्कि कई समाज सेवा से जुड़े कामों के लिए जाना भी जाता है। फिलहाल बीइंग ह्यूमन का अगला क्या कदम होगा ये आने वाला वक्त बताएगा।
अगर सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो फिलहाल सलमान खान अपनी अगली फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा सलमान खान इस साल तीन और फिल्मों में कैमियो करते नजर आएंगे जिसमें शाहरुख खान की जीरो, धर्मेंद्र की यमला पगला दीवाना फिर से..और वेलकम टू न्यूयॉर्क शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











