ALERT: हो जाएं तैयार.. सलमान खान की 'सुल्तान' का अब चढ़ेगा नशा!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का खुमार अब धीरे धीरे लोगों के दिलोदिमाग से उतर रहा है। बहरहाल, हम सलमान की अगली फिल्म के बारे में बात करते हैं। बता दें, दबंग खान की अगली फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
सुल्तान की शूटिंग 22 नवंबर से कर्जत में हो रही है। अब जबकि फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है तो कोई शक नहीं कि हमें समय समय पर फिल्म के सेट से तस्वीरें भी मिलती रहेंगी। बता दें, पहले फिल्म की शूटिंग पंजाब और हरियाणा में होनी थी, लेकिन आमिर खान अपनी फिल्म दंगल की शूटिंग भी वहीं करने वाले हैं। लिहाजा, दोहराव को बचाने के लिए सलमान ने अपनी फिल्म की लोकेशन बदल दी।
'रईस vs सुल्तान.. शाहरूख- सलमान की यह जंग तो होकर रहेगी..'
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही सुल्तान की एक खास बात यह भी है कि अभी तक फिल्म की एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हो पाया। कभी दीपिका तो कभी न्यूकमर.. लेकिन किसी भी नाम पर मोहर नहीं लगा है।
सुल्तान के लिए सलमान खान कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में वे पहलवान का किरदार निभा रहे हैं, लिहाजा उन्होंने इसके लिए 3 महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली। साथ ही अब सलमान हरयाणवी बोलना भी सीख रहे हैं।
यहां जानें सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications


